लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल विस्फोटक गिराने के लिए करता है: सिंह

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:55 IST

Open in App

जम्मू, 27 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय क्षेत्र में हथियार गिराने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता है लेकिन भारत इनका प्रयोग मानवता की सेवा के लिए करता है।

सिंह ने यह बात जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोविड-19 रोधी टीकों को पहुंचाने के लिए एक ड्रोन की शुरुआत के मौके पर कही।

स्वदेश में निर्मित मध्यम दर्जे के मानव रहित वायुयान (यूएवी) ने यहां स्थित सीएसआईआर- भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान परिसर से उड़ान भरी और कोविड-19 रोधी टीके की 50 शीशियों को सफलतापूर्वक जम्मू के मढ़ क्षेत्र में पहुंचाया जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, “पाकिस्तान अपने ड्रोन का इस्तेमाल लोगों को नुकसान पहुंचाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता है लेकिन हमारे ड्रोन मानवता की भलाई के लिए ‘संजीवनी बूटी’ ले जाने के रूप में काम करेंगे और इससे शांति का संदेश जाएगा।”

सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को दूरदराज के इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों तथा जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम स्थानों पर जाने में दिक्कत होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ड्रोन के इस्तेमाल से स्वास्थ्यकर्मियों की मदद होगी और सौ प्रतिशत टीकाकरण का सरकार का संकल्प पूरा होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि जीपीएस निर्देशित उक्त ड्रोन को राष्ट्रीय वांतरिक्ष प्रयोगशालाएं (एनएएल) ने विकसित किया है जो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की एक इकाई है। उन्होंने कहा कि इस ड्रोन की रेंज 55 किलोमीटर तक है और यह 20 किलोग्राम तक भार वहन कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र