लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों, गांवों पर की गोलीबारी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:12 IST

Open in App

जम्मू, 29 नवंबर पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में शनिवार रातभर बिना उकसावे के गोलीबारी की और एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में करोल कृष्णा, मन्यारी और पंसार में सीमा पार से गोलीबारी की, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रविवार तड़के सवा चार बजे तक गोलीबारी जारी रही।

उन्होंने बताया कि भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तानी जवानों द्वारा पिछले आठ महीनों में संघर्ष विराम समझौते के लगातार उल्लंघन की घटनाओं ने सीमावर्ती गांवों के लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है।

मन्यारी गांव के निवासी धरम पॉल ने कहा, ‘‘जीवन बहुत मुश्किल है और हमें हर रात पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान बचाने के लिए भूमिगत बंकरों में जाना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर मोर्टार के गोले दागे जाने और गोलीबारी किए जाने के कारण पिछले दो साल में गांव में करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पॉल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने हमारा जीवन मुश्किल बना दिया है।’’

उन्होंने कहा कि कोई भी सीमा पर रह रहे लोगों की बात नहीं सुन रहा है, जो मोर्टार के गोले और गोलीबारी को झेल रहे हैं और इसके बावजूद भी टिके हुए हैं।

इस बीच, बीएसएफ ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में आईबी के पास से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध ड्रोन पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने भारतीय जमीन की ओर आ रही ड्रोन जैसी उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद वह तत्काल पाकिस्तानी सीमा में लौट गई।

सुरक्षा बल सीमा पर कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान पिछले कई महीनों से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल