लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पुंछ जिले में एलओसी पर बनी अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:59 IST

Open in App

जम्मू,24 दिसंबर पाकिस्तान सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जवानों ने एलओसी के पास पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान की सेना द्वारा पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में एलओसी पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के साथ-साथ मोर्टार से बड़ी संख्या में गोले दागे गए।’’

उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर को पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर की गई गोलाबारी से सीमा सुरक्षा बल का एक उपनिरीक्षक शहीद हो गया था। इससे पहले 27 नवंबर को भी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में दो सैनिक शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए