लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की गोलाबारी, किश्तवाड़ में आतंकवादी हमले में एसपीओ शहीद

By भाषा | Updated: April 13, 2020 16:08 IST

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से चांदवा और आसपास के इलाकों में रविवार की रात करीब पौने नौ बजे गोलाबारी शुरू हुई और सुबह चार बजे तक चली। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने इसका करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ड्यूटी कर रहे दो एसपीओ पर गोलियां चला दी।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दूरस्थ तांडर गांव के डचन में आज दोपहर की है। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ड्यूटी कर रहे दो एसपीओ पर गोलियां चला दी, जिसमें एक एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी जवानों की दो सर्विस राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है। पाकिस्तान ने सोमवार को पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में गोलाबारी की जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया।

सीमा पार से मोर्टार से हुई गोलाबारी में शनिवार को तीन नागरिक मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सुबह पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की सेना ने गोलाबारी शुरू की और खबर लिखे जाने तक यह जारी थी। पाकिस्तानी रेंजरों ने भी हीरानगर सेक्टर के विभिन्न गांवों में रात में दौरान अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह