लाइव न्यूज़ :

भारतीय पायलट को सौंपने पर विचार को तैयार पाकिस्तान, इमरान खान का प्रस्ताव पीएम मोदी करे फोन से वार्ता

By भाषा | Updated: February 28, 2019 15:55 IST

नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था। इस संघर्ष में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था और भारतीय वायुसेना को भी अपना एक मिग 21 विमान गंवाना पड़ा था।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि भारतीय वायुसेना के पायलट की वापसी से भारत के साथ तनाव ‘‘कम’’ होता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करने को तैयार है। कुरैशी ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शांति का प्रस्ताव रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर वार्ता के लिए तैयार हैं। नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था। इस संघर्ष में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था और भारतीय वायुसेना को भी अपना एक मिग 21 विमान गंवाना पड़ा था।कुरैशी ने यहां कहा, ‘‘यदि भारतीय पायलट की वापसी से तनाव कम होता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करने को तैयार है।’’  सरकारी सूत्रों ने नयी दिल्ली में बताया कि भारत ने पायलट तक राजनयिक पहुंच की बात नहीं की है और वह उनकी बिना शर्त एवं तत्काल रिहाई पर जोर दे रहा है।  भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर भारतीय पायलट की तत्काल और सकुशल रिहाई की मांग की। मंत्रालय ने नयी दिल्ली में कहा कि भारत ने पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय रक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही एक घायल रक्षा कर्मी को पड़ोसी देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और जिनेवा संधि के नियमों का उल्लंघन कर ‘‘अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने पर’’ भी भारत ने सख्त ऐतराज जताया है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानइंडियाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा