लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद पाक पीएम इमरान खान ने कहा- अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान करेगा पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 14:05 IST

पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 14 फरवरी को सीआरपीएस जवानों पर आत्मघाती हमले किये गए। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए।

Open in App

पुलवामा हलमे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि बिना सबूत के पाकिस्तान पर इल्जाम लगाना गलत है। खान ने भारत को ऑफर देत हुए कहा किअगर भारत के पास किसी भी प्रकार का सबूत हो तो सबसे पहले हमें बताएं, हम एक्शन लेंगे। पीएम खान ने कहा कि जंग शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना मुश्किल होता है। अगर भारत पर हमला किया तो हम जवाब देंगे। 

पाक पीएम खान ने कहा कि भारतीय सरकार हम पर हमला करेंने की सोच रहा है तो हम जवाबी कार्रवाई के बारे में नहीं सोचेंगे, बल्कि जवाबी कार्रवाई करेंगे। पीएम ने कहा कि इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।

दरअसल, 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर पर सीआरपीएफ जवानों पर आत्मघाती हमले पर पीएम इमरान खान ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार ने बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। खान ने कहा कि पिछले 15 सालों से हम आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।  

इससे पहले भारत के पुलवामा हमले के बाद पहली बार भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता को सेना के जीओसी चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन, सीआरपीएफ के आईजीपी जुल्फिकार और कश्मीर के आईजीपी एसपी पाणि लीड कर रहे थे। 

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि हमले में पाकिस्तान आर्मी और ISI ने पुलवामा हमले में मदद की है। हम ये बताना चाहते हैं कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सारे शहीदों का हमने 100 घंटे के भीतर बदला लिया है। 100 घंटे से भी कम में हमने कश्मीर से जैश का सफाया कर दिया है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइमरान खानसीआरपीएफपाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों