लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में बदलती स्थिति की निगरानी कर रहा पाकिस्तान :सूचना मंत्री

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:17 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 12 जुलाई पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में बदलती स्थिति की निगरानी कर रहा है और लोगों को आश्वस्त किया कि वह युद्धग्रस्त देश में किसी तरह की अशांति से पैदा होने वाली अव्यवस्था का प्रभाव अपने देश पर नहीं पड़ने देगा।

अफगानिस्तान से अमेरिकी एवं पश्चिमी देशों के सैनिकों की पूर्ण वापसी से पहले हाल के हफ्तों में वहां तालिबान आतंकवादियों के दर्जनों जिलों पर कब्जा करने और अब देश के 85 प्रतिशत क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेने के उनके दावे के बीच सूचना मंत्री फवाद चौधरी का यह बयान आया है।

तालिबान के साथ एक समझौते के तहत अमेरिका और नाटो के सदस्य देश आतंकवादियों के इस वादे पर अपने सभी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी के लिए सहमत हुए हैं कि वे अपने कब्जे वाले इलाकों से चरमपंथी सूमहों को संचालित नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से चले जाएंगे।

चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान में बदलती स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी हितधारकों के सुझावों के आधार पर एक शांतिपूर्ण उपाय के जरिए आगे बढ़ने के लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। यदि यह कोशिश नाकाम भी हो जाती है तो हम अशांति को पाकिस्तान की सीमाओं के अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमारी अफगान नीति पाकिस्तान के हित में होगी। ’’

चौधरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पाकिस्तान की भूमि का इस्तेमाल अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं किया जा रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान के भू क्षेत्र का भी पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल नही किया जाएगा। ’’

सूचना मंत्री के ट्वीट को अफगानिस्तान में गृह युद्ध की आशंका के चलते पाकिस्तान में महसूस की जा रही बेचैनी प्रदर्शित करने वाला माना जा रहा है।

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने रविवार को कहा था कि देश अफगानिस्तान में गृह युद्ध की स्थिति से यहां पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस्लामाबाद, अफगानिस्तान शांति समझौते का समन्वयक है, वह इसके लिए जवाबदेह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो