लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मंत्री का दावा- भारत में पराली जलाए जाने से लाहौर में बढ़ रहा प्रदूषण

By भाषा | Updated: October 31, 2019 05:16 IST

पाकिस्तान में प्रांतीय पंजाब गृह विभाग ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रांत में तीन महीने तक पराली, ठोस कूड़े, प्लास्टिक एवं चमरे की वस्तुओं को जलाने पर रोक लगाई हुई है। 

Open in App

पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को कहा कि सीमा पार से पराली जलाए जाने और भारत में “खराब” पर्यावरणीय स्थितियों के चलते लाहौर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। चौधरी ने ट्वीट किया कि जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कैबिनेट को सूचित किया कि लाहौर में प्रदूषण सीमा पार से पराली जलाए जाने के कारण बढ़ रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कैबिनेट को सूचित किया कि लाहौर में प्रदूषण, सीमा पार के खेतों में पराली जलाए जाने और भारत में खराब पर्यावरणीय स्थितियों के कारण हो रहा है। वाघा पर प्रदूषण का स्तर लाहौर शहर से दोगुना है, मोदी सरकार हर पहलु पर विफल हो रही है, गैर जिम्मेदार सरकारें अभिशाप होती हैं।”

पाकिस्तान में प्रांतीय पंजाब गृह विभाग ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रांत में तीन महीने तक पराली, ठोस कूड़े, प्लास्टिक एवं चमरे की वस्तुओं को जलाने पर रोक लगाई हुई है। 

टॅग्स :पाकिस्तानदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा