लाइव न्यूज़ :

पाक ने भारत पर लगाया राजनयिकों को तंग करने का आरोप, पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 16:40 IST

वीडियो में एक कार में सवार एक महिला और कुछ बच्चे दिख रहे हैं। वीडियो में दो बाइक सवार कार सवारों का फ़ोन से वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Open in App

पाकिस्तान ने शनिवार (17 मार्च) को भारत पर नई दिल्ली में रहने वाले पाक राजनयिकों के परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने अपने राजनयिकों के उत्पीडन का आरोप लगता हुए भारत में अगले हफ्ते होने वाले वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की नई दिल्ली में होने वाली बैठक में न शामिल होने का फैसला किया है। पाकिस्तानी पत्रकार ने ओमर कुरैशी ने शनिवार को ने एक वीडियो शेयर करके दावा किया कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बच्चों के साथ सफ़र कर रहे पाक दूतावास के अधिकारी के परिवार का भारतीय खुफिया एजेंसियों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में एक कार में सवार एक महिला और कुछ बच्चे दिख रहे हैं। वीडियो में दो बाइक सवार कार सवारों का फ़ोन से वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की लोकमत न्यूज ने पुष्टि नहीं की है। ओमर कुरैशी के आरोप पर अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

कुरैशी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "नई दिल्ली की प्रमुख सड़क पर पाकिस्तानी राजनयिकों और उनके बच्चों को रका गया और भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उनका वीडियो बनाया।" कुरैशी ने वीडियो में दिख रहे बच्चों का हवाला देते हुए लिखा, "बच्चों का चेहरा देखिए- ये ऐसी चीज है जिसे वो कभी नहीं भूलेंगे- भारत के कई दोस्त इसे कैसे छिपा सकते हैं?"

भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक रिश्ते पिछले कुछ सालों में पहले से ज्यादा तल्ख हो गये हैं। पिछले कुछ सालों में भारत हुए कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तानी आतंकी गिरोहों और पाक खुफिया एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगता रहा है। वहीं पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना को पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुना दी। भारत ने साफ किया है कि कुलभूषण जाधव कारोबारी हैं और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने उनका ईरान से अपहरण किया था। भारत ने कुलभूषण जाधव को फांसी देने के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत में गया जिसने जाधव की फांसी पर फौरी रोक लगा दी। लम्बी कूटनीतिक खींचतान के बाद पाकिस्तान ने इसी साल जाधव की माँ और पत्नी को उनसे कराची में मिलने दिया।

हालांकि जाधव की पत्नी और माँ से मुलाकात भी विवादों से अछूती नहीं रही। जाधव की पत्नी ने मीडिया को बताया कि मुलाकात के दौरान उनसे उनका मंगलसूत्र भी निकलवा लिया गया था। दोंनों को जाधव को मराठी में बात नहीं करने दिया गया। वहीं पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी करके दावा किया कि जाधव ने अपनी माँ और पत्नी के सामने कबूल किया कि वो भारत का जासूस था। भारत सरकार ने तत्काल ही पाक के दावे का खंडन किया और बताया कि वो वीडियो जाली है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया था। पीएम मोदी दो बार पाकिस्तान जा चुके हैं। फिर भी भारत और पाकिस्तान के कूटनीतिक रिश्तों में चला रही दूरी कम नही होती दिखी।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन