लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि उसने 136 भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए वीजा जारी किए हैं।

उच्चायोग ने कहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों का समूह 4 से 15 दिसंबर तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 313 वीं जयंती से संबंधित समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जा रहा है।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ''आज, नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 136 भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए वीजा जारी किए।''

तीन सौ साल से अधिक पुराना शादानी दरबार दुनिया भर के हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए एक पवित्र स्थान है। शादानी दरबार की स्थापना सन् 1786 में संत शादाराम साहिब ने की थी।

पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ''हिंदू और सिख तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा वीजा जारी करना धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।''

उच्चायोग ने कहा, ''यह सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के लिए पाकिस्तान के सम्मान व अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं