लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को चार जिलों में तबाही मचाने का निर्देश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 1, 2019 19:06 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आइएसआइ ने अपनी साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए घाटी में विदेशी आतंकियों को विभिन्न संगठनों की कमान संभालने को कहा है। यह स्थानीय आतंकियों से कहीं ज्यादा क्रूर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में 500 से अधिक आतंकी हैं। इनमें से अधिक 200 से ज्यादा पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी हैं। इनमें से अधिकांश विदेशी आतंकियों की अगुआई में अलग-अलग गुटों में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर में 500 से अधिक आतंकी हैं। इनमें से अधिक 200 से ज्यादा पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी हैं। इनमें से अधिकांश विदेशी आतंकियों की अगुआई में अलग-अलग गुटों में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के चार जिलों शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग में ही सबसे ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं और अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की खुफिया संस्था ने आतंकियों को इन्हीं चार जिलों को निशाना बनाने का निर्देश दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आइएसआइ ने अपनी साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए घाटी में विदेशी आतंकियों को विभिन्न संगठनों की कमान संभालने को कहा है। यह स्थानीय आतंकियों से कहीं ज्यादा क्रूर हैं। हालांकि सेना का कहना था कि इससे पहले कि यह अपनी साजिश को और आगे बढ़ाएं, हमने उन्हें मार गिराने के लिए विशेष अभियान चला रखे हैं।

बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के उय डिवीजन कमांडर की भी तलाश तेज कर दी है जिसने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ मिलकर बाहरी ट्रक चालकों की हत्या की वारदातों को अंजाम दिया है। उसने ही कुछ समय पहले चेतावनी दी थी कि यदि कुछ बड़ी घटना घटी, तो उसके आदमी गैर-कश्मीरी नागरिकों को निशाना बनाना शुरू करेंगे। उसने एक ऑडियो संदेश में कहा था कि कश्मीर में मौजूद बाहरी लोग हमारे निशाने पर होंगे।

श्रीनगर स्थित खुफिया तंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि इस्लामाबाद इस समय कश्मीर और गैर कश्मीरियों के बीच दूरी पैदा करना चाहता है। अब वह केंद्र शासित कश्मीर में भारत के अन्य हिस्सों के लोगों का आना पूरी तरह बंद कराना चाहता है। उन्होंने बताया कि बीते एक माह के दौरान एलओसी के पास आतंकियों के कई रेडियो संदेश पकड़े गए हैं। इनमें नवगठित केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पाकिस्तानी की खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश को पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ ने मिलकर तैयार किया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कश्मीर में आतंकियों द्वारा दूसरे राज्यों के लोगों को निशाना बनाए जाने की रची गई साजिश 1990 में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं व उनके सामूहिक पलायन की याद दिलाती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाटेरर फंडिंगपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे