लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अफगानिस्तान में खुद को मुश्किल में डाल रहा है: सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: October 22, 2021 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान का पश्चिमी सीमाक्षेत्र अस्थिर बना हुआ है और उसका अफगानिस्तान में खुद को मुश्किल में डालना भविष्य में उस पर भारी पड़ेगा।

उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा कि बीते ढाई महीने में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशें और आतंकवादी हमले बढ़े हैं और ये ''गतिविधियां'' ''हमारे पश्चिमी पड़ोसी'' द्वारा प्रायोजित की जा रही हैं।

सेना प्रमुख से जब एक रक्षा सम्मेलन में यह पूछा गया कि क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान से लगे अपने क्षेत्र पर नियंत्रण करने के बाद अपने और अधिक संसाधनों भारत की ओर झोंक सकता है तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उनका पश्चिमी सीमाक्षेत्र ज्यादा नहीं तो समान रूप से अस्थिर है। मुझे लगता है कि वे जो बो रहे हैं कल वही काटेंगे। उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। तब उन्हें एहसास होगा कि यह कितना नुकसानदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे