लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के हिन्दू सांसद ने किया दावा, पीएम मोदी और विदेश मंत्री से मुलाक़ात के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं

By भाषा | Updated: February 24, 2019 23:02 IST

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वंकवानी ने प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मुलाकात की है।’’ 

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। दरअसल, पाकिस्तान ने पुलमावा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए भारत से परोक्ष रूप से संपर्क साधना शुरू किया है।सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वंकवानी ने प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मुलाकात की है।’’ वांकवानी ने रविवार को कहा, ‘‘मैं सुषमा स्वराज जी से मिला और उन्हें कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों का सिर्फ वार्ता के जरिए हल हो सकता है।’’ उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वराज से कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कोई तनाव नहीं चाहता। वांकवानी ने स्वराज से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आतंक फैलाने के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल करने की कभी इजाजत नहीं दी और भविष्य में भी कभी ऐसा नहीं करेगा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं। हम भारत के साथ तनाव नहीं चाहते। शांति कायम रहने दीजिए।’’ उन्होंने कहा कि स्वराज के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों सरकारों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की। उन्होंने आशा जताई कि दोनों देश यहां से सकारात्मक दिशा में बढ़ेंगे। वहीं, एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है, ‘‘ सरकार (पाकिस्तान) ने भारत के साथ परोक्ष रूप से संपर्क करना शुरू कर दिया है और पिछले हफ्ते भारत में मौजूद रहे सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ नेता रमेश कुमार वंकवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है। वंकवानी ने शनिवार को फोन पर अखबार से बात करते हुए कहा, ‘‘ मैंने भारतीय नेताओं को एक सकारात्मक संदेश दिया है और मुझे उम्मीद है कि उनके व्यवहार में बदलाव आएगा।’’ वंकवानी ने विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह से भी मुलाकात की। सिंध के यह नेता अल्पसंख्यक सीट से सांसद हैं। वह 185 देशों के 220 सदस्यीय उस शिष्टमंडल में शामिल थे, जो भारत गया था। यह शिष्टमंडल भारत सरकार के न्यौते पर कुंभ मेले में हिस्सा लेने गया था।उनकी भारत यात्रा 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के हमले के मद्देनजर दोनों मुल्कों के बीच बढ़े तनाव के बीच हुई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।अखबार की खबर के मुताबिक, वंकवानी ने कहा कि वह मोदी से एक कार्यक्रम में मिले और भारतीय प्रधानमंत्री ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की।सांसद ने बताया कि उन्होंने मोदी से कहा कि वह सकारात्मक संदेश के साथ आए हैं और सकारात्मक संदेश के साथ लौटना चाहते हैं। इसके बाद मोदी के निर्देश पर, स्वराज ने उनके साथ 25 मिनट की बैठक की।वंकवानी के हवाले से अखबार ने कहा, ‘‘मैंने भारतीय विदेश मंत्री से कहा कि पाकिस्तान में अब (इमरान खान की) सरकार है। वह पठान हैं और वह जो कहते हैं वो करते हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि कोई भी पाकिस्तानी संस्थान पुलवामा हमले में शामिल नहीं था। अगर भारत सबूत मुहैया कराता है तो हम जांच करेंगे।’’ वंकवानी के मुताबिक, उन्होंने स्वराज से कहा कि दोनों देशों को अतीत से सबक सीखने की जरूरत है।उन्होंने कहा, ‘‘ दुश्मन को दोस्त बनाकर दुश्मनी को खत्म किया जा सकता है। ’’ उन्होंने कहा कि वह खुद गंगा स्नान कर लौटे हैं और कभी झूठ नहीं बोलते हैं।वंकवानी के मुताबिक, बैठक के बाद उन्हें एहसास हुआ कि माहौल में गर्माहट आनी शुरू हो गई है।उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय प्रधानमंत्री ने राजस्थान में रैली के दौरान पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का संकेत दिया है।’’ 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन