लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने दोबारा सक्रिय किए सात लॉन्च पैड, 275 जिहादियों को LoC पार कराने को तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 08:34 IST

पाकिस्तान ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स में अगले महीने पाकिस्तान के आर्थिक भविष्य पर फैसला लिया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्दे एफएटीएफ पाकिस्तान को निगरानी सूची से काली सूची में डाल सकता है।पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट अपने सात टेरर लॉन्च पैड्स को दोबारा सक्रिय कर दिया है।

पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट अपने सात टेरर लॉन्च पैड्स को दोबारा सक्रिय कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन लॉन्च पैड से 275 जिहादियों को सीमापार कराने की तैयारी की जा रही है जिसमें अफगान और पश्तून आतंकवादी शामिल हैं। पाकिस्तान ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स में अगले महीने पाकिस्तान के आर्थिक भविष्य पर फैसला लिया जाना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अफगान और पश्तून जिहादियों को आतंक के लिए कश्मीर में भेजना कोई नया नहीं है। पाकिस्तान पहले भी ऐसी हरकत करता रहा है। इसकी शुरुआत 1990 से हुई थी जब पाकिस्तान ने घाटी में इंडिया के खिलाफ प्रॉक्सी वार शुरू किया था।

आतंक के वित्तपोषण और धन शोधन की वैश्विक निगरानी संस्था एफएटीएफ का एशिया प्रशांत समूह अगले हफ्ते पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों की समीक्षा करेगा। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल वित्तीय कार्रवाई कार्यबल के अधिकारियों से मिलने के लिए 7 सिंतबर को बैंकॉक रवाना होगा। उनकी बैठक 8 से 10 सितंबर तक होगी। बैठक के दौरान पाकिस्तान एफएटीएफ को बताएगा कि उसने प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों पर काबू पाने और उनकी संपत्ति को जब्त करने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

इस रिपोर्ट के मूल्यांकन के आधार पर यह तय होगा कि एफएटीएफ पाकिस्तान को निगरानी सूची से काली सूची में डालता है या नहीं। इस रिपोर्ट के अलावा पाकिस्तान को एफएटीएफ द्वारा पूछे गए 100 अतिरिक्त सवालों के जवाब भी देने होंगे।

कुछ दिनों पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी कहा था कि पाकिस्तान ने कश्मीर में घुसपैठ के लिए करीब 230 आतंकवादियों को तैयार कर रखा है और उनमें से कुछ अशांति फैलाने के आदेश के साथ सीमा पार भी कर चुके हैं। डोभाल ने कहा कि सीमा के 20 किलोमीटर इलाके के दायरे में पाकिस्तानी संचार टावर हैं जहां से वे आतंकवादियों को संदेश भेज रहे हैं।

सुरक्षा सलाहकार ने कहा, ‘‘हमने उनके संदेश सुने जिसमें उन्होंने अपने लोगों से कहा ‘सेव के इतने ट्रक कैसे चल रहे हैं। क्या तुम उन्हें नहीं रोक सकते? क्या हम तुम्हें बंदूकों के बजाए चूड़ियां भेजें’।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर को पाकिस्तान की “दुखती रग” बताया था। खान ने कहा कि उनकी सरकार ने वैश्विक राजधानियों और संयुक्त राष्ट्र में सक्रिय कूटनीतिक अभियान शुरू किया ताकि वैश्विक समुदाय को कश्मीर के बारे में बताया जा सके जिसका विशेष दर्जा भारत ने पांच अगस्त को खत्म कर दिया था। इमरान खान ने भारत के साथ युद्ध की भी संभावना जताई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं