लाइव न्यूज़ :

भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का पाकिस्तान के पास कोई लाइसेंस नहीं है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:55 IST

Open in App

कांग्रेस ने कश्मीर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश को लेकर पाकिस्तान को बुधवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसके पास भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने या अन्य राष्ट्रों को ऐसा करने के लिए कहने का कोई लाइसेंस नहीं है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर मामले पर संयुक्त राष्ट्र के सामने और अन्य मंचों पर झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। उसे अपने भीतर झांकना चाहिए और अपनी जमीन पर हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन को रोकना चाहिए।

सिंघवी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे हैरानी होती है कि एक तरफ पाकिस्तान जर्जर हालत वाला देश है..., इसकी अर्थव्यवस्था की हालत जीर्ण है, उसे कई देशों के आगे भीख का कटोरा फैलाना पड़ रहा है, वह आतंकवाद का सबसे जाना माना निर्यातक है और इसके बावजूद वह जम्मू कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश करने की धृष्टता कर रहा है।’’

सिंघवी ने कहा कि पाकिस्तान में भारत केंद्रित होने को लेकर सनकपन हो सकती है लेकिन जहां तक भारत के वैश्विक दृष्टिकोण की बात है तो पाकिस्तान कतई मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक गतिशील लोकतंत्र हैं और हमारे अपने आंतरिक राजनीतिक मतभेद हैं जैसा कि हर लोकतंत्र में होना चाहिए, लेकिन यह भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने या अन्य देशों को ऐसा करने के लिए कहने का उसका लाइसेंस नहीं है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां