लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के कश्मीर दौरे के पहले पाकिस्तान ने तोड़ी सीमा, 1 जवान घायल-12 जख्मी

By भाषा | Updated: May 18, 2018 17:48 IST

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों के ‘ अकारण संघर्षविराम उल्लंघन ’ को लेकर आज भारत के उच्चायुक्त अजय बसारिया को तलब किया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई :पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों के ‘ अकारण संघर्षविराम उल्लंघन ’ को लेकर आज भारत के उच्चायुक्त अजय बसारिया को तलब किया। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के कश्मीर के दौरे के ठीक एक दिन पहले  संघर्षविराम उल्लंघन  किया है।

विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि विदेश सचिव ने भारतीय दूत को तलब किया और पुखलियान , चपराड़ , हरपाल , चरवाह और शकरगढ़ सेक्टरों में आज गोलीबारी की घटनाओं की ‘ निंदा ’ की। 

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को सूचित किया कि ‘ अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन में खानूर गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। ’ विदेश कार्यालय ने दावा कि भारत की ओर से अब भी गोलीबारी जारी है। 

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के जम्मू के गांवों और सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजरों की भारी गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और 12 अन्य जख्मी हो गए। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जम्मू - कश्मीर का दौरा करेंगे। इससे पहले आज लगातार तीसरे दिन जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी बलों की ओर से गोलीबारी की गयी।  बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर रात एक बजे से ही आर एस पुरा , बिशनाह और अरनिया सेक्टर में गोलाबारी कर रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया