लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से जूझ रहे पाकिस्तान को सताने लगी कश्मीर की चिंता, संयुक्त राष्ट्र को लिख दिया लेटर

By भाषा | Updated: March 28, 2020 13:49 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अब तक 1408 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 25 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लगातार रेखांकित करने के प्रयासों के तहत संयुक्त राष्ट्र शीष अधिकारियों को पत्र लिखा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से शुक्रवार दिए बयान के मुताबिक कश्मीर के हालात के प्रति विशेष ध्यान दिलाने की लगातार की जा रही कोशिशों के तहत कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को नौ मार्च 2020 को पत्र लिखा। 

पाकिस्तान के मुताबिक कुरैशी ने पत्र में भारतीय सेना द्वारा 12 दिसंबर 2012 से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित रूप से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन को रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत दुनिया का कश्मीर पर से ध्यान भटकाने के लिए संभवत: यह कार्रवाई कर रहा है। विदेश कार्यालय के मुताबिक विदेश मंत्री ने दिल्ली में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मुद्दा भी उठाया है। 

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव पिछले साल अगस्त में तब बढ़ गया जब भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया। पाकिस्तान ने विरोध में भारत के साथ राजनयिक संबधों को सीमित कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को वापस जाने को कहा। 

हालांकि, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट कर दिया है कि अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त करना उसका आंतरिक मामला है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह सच्चाई को स्वीकार करे और भारत विरोधी दुष्प्रचार बंद करे। 

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अब तक 1408 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि 25 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रइंडियाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल