लाइव न्यूज़ :

वायु सेना स्टेशन पर हमले के विरोध में जम्मू में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:07 IST

Open in App

जम्मू, 28 जून भारतीय वायु सेना के यहां स्थित स्टेशन पर ड्रोन से किये गए हमले तथा पुलवामा जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट (एसएसडीएफ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडा जलाया।

रविवार को तड़के जम्मू हवाई अड्डे पर स्थित वायु सेना स्टेशन पर दो ड्रोन से बम गिराए गए थे। इस हमले में वायु सेना के दो कर्मी घायल हो गए थे। इसके कुछ घंटे बाद आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक गांव में एक एसपीओ उसकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

एसएसडीएफ के दर्जनों कार्यकर्ता, अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू के रानी पार्क में एकत्र हुए और पाकिस्तान के झंडे को आग लगा दी तथा आतंकी हमलों के विरोध में नारे लगाए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा झंडा लिया था और वे बाद में शांतिपूर्वक चले गए।

गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, “जम्मू कश्मीर में वायु सेना स्टेशन पर हुए अपने तरह के पहले हमले तथा एसपीओ, उसकी पत्नी और बेटी की हत्या के विरोध में हमने प्रदर्शन का आयोजन किया। हम मांग करते हैं कि ऐसे हमलों के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।”

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का नाम लिए बगैर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से उन लोगों की आंखें खुलनी चाहिए जो पाकिस्तान के साथ बातचीत कर देश को बर्बाद करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित