लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने की गोलीबारी, बड़ी संख्या में मार्टार दागे, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 11, 2020 21:03 IST

कुछ और आतंकवादियों की गिरफ्तारियों की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट तथा मेंढर सेक्टरों में भी भारी गोलीबारी की थी। इसमें एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों तथा गांवों पर शनिवार को बड़ी संख्या में मार्टार दागे।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने किरनी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन तब किया है जब महज 12 घंटे पहले उसने नजदीक के बालाकोट तथा मेंढर सेक्टरों में भी भारी गोलीबारी की थी। इसमें एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मार्टार दागे जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टरों को निशाना बनाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में मोहम्मद सईद नामक व्यक्ति का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कई अन्य इमारतों को मामूली रूप से क्षति पहुंची। गोलाबारी आधे घंटे से अधिक समय तक जारी रही। उन्होंने बताया, ‘‘किरनी तथा कस्बा इलाकों में भारी गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है...लोगों के बीच घबराहट है जिन्हें भूमिगत बंकरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।’’

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के निवासी मोहम्मद मुजफ्फर बेग (24) को देर रात चकरोई गांव में एक घर पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घर के मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से अपराध साबित करने वाले दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में उसके जैश के आतंकवादियों के साथ संबंध होने का पता चला।

 

 

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा