लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पहुंचाया भारी नुकसान, पाक बोला- केवल 3 जवान मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 11:58 IST

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और तब से लगातार बिना उकसावे के सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना को हुआ भारी नुकसान, पाक बोला- केवल तीन सैनिक मरेबिना उकसावे के सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे पाक को भारत से मुंह की खानी पड़ रही है।

संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ रही है और अब उसने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात कही है। हालांकि, जवानों के मारे जाने की जो संख्या पाकिस्तान बता रहा है, आंकड़ा उससे भी ज्यादा का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी सशस्त्रबलों की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार (2 अप्रैल) एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि भारतीय गोलीबारी में उसके तीन जवान मारे गए।

प्रेस रिलीज के मुताबिक सीमा से सटे रावलकोट और रकचकरी सेक्टर में पाक जवान मारे गए। वहीं, भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान अपनी सेना को हुए भारी नुकसान को तवज्जो नहीं दे रहा है क्योंकि मारे गए जवानों की संख्या तीन से ज्यादा है। 

पाकिस्तान ने सोमवार की रात पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम कर भारी गोलाबारी की। पाक सेना द्वारा खासकर ऐसे इलाकों को निशाना बनाया गया जहां आम नागरिक रहते हैं। पाक की इस नापाक करतूत में कुछ नागरिकों को भी नुकसान हुआ। पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में चार लोग पाक गोलाबारी में घायल हो गए जिन्हें राजौरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सोमवार को पुंछ में एक बीएसएफ इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे और एक पांच साल की बच्ची की जान चली गई। 

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और तब से लगातार बिना उकसावे के सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। भारत की तरफ से भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है