लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान काल्पनिक और मनगढ़ंत दस्तावेज बांट रहा : भारत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारत ने झूठी सूचना फैलाने के पाकिस्तान के आरोपों को लेकर शुक्रवार को उसकी आलोचना की और कहा कि जहां तक झूठी सूचना की बात है, उसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पड़ोसी देश है जो काल्पनिक एवं मनगढंत दस्तावेज बांट रहा है और नियमित रूप से ‘फेक न्यूज’ का सहारा ले रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भारत पर ‘फेक मीडिया संस्थाओं’ के जरिए विध्वंसकारी गतिविधियों का आरोप लगाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) झूठी सूचना प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट का हवाला दिए जाने और इसी तरह के आरोप पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा लगाए जाने पर सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुरोध श्रीवास्तव ने कहा कि एक जिममेदार लोकतंत्र होने के नाते भारत गलत सूचना नहीं फैलाता है।

श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यदि आप गलत सूचना पर गौर करेंगे तो इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पड़ोसी देश है जो काल्पनिक एवं मनगढंत दस्तावेज बांटता फिर रहा है और नियमित रूप से फेक न्यूज का सहारा ले रहा है। ’’

श्रीवास्तव ने पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि गलत सूचना खासतौर पर वे लोग फैलाते हैं जिनका रिकार्ड ही छिपाने का और ओसामा बिन लादेन जैसे अंतराष्ट्रीय वांछित आतंकवादियों को पनाह देने का रहा है तथा जिसने 26/11 मुंबई हमलों में अपनी संलिप्तता को ढंकने का असफल प्रयास करने की कोशिश की।

अनाम सूत्रों के हवाले से भारत के झूठे ‘फ्लैग ऑपरेशन’ की योजना बनाने का दावा करने संबंधी मीडिया में आई खबरों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि गलत सूचना फैलाने वाले देश का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पड़ोसी देश है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस विषय में हमारा रुख और जमीनी हकीकत जगजाहिर है, इस पर जवाब देकर मैं इस तरह के दुष्प्रचार का महिमामंडन नहीं करना चाहता। ’’

भारत द्वारा शहतूत बांध का निर्माण किए जाने संबंधी विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा जिनेवा डोनर्स कांफ्रेंस में हाल ही में कई गई घोषणा के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्री ने यह घोषणा की है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच इस बांध को लेकर एक सहमति बनी है।

उन्होंने कहा कि समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

यह पूछे जाने पर कि नेपाली विदेश मंत्री भारत की यात्रा कब करेंगे, श्रीवास्तव ने कहा कि संयुक्त आयोग की अगली बैठक के लिए उनके जल्द ही भारत आने की उम्मीद है, लेकिन इसकी तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस