लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर पाकिस्तान ने मंगलवार को ‘गो फर्स्ट’ की श्रीनगर-शारजाह उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इस उड़ान का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने घाटी की अपनी यात्रा के दौरान किया था।

सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के इस इनकार के कारण उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और संयुक्त अरब अमीरात में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गुजरात से होकर गुजरना पड़ा।

‘गो फर्स्ट’, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था, ने 23 अक्टूबर से श्रीनगर और शारजाह के बीच सीधी उड़ानों की शुरुआत की थी।

अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक गोएयर की श्रीनगर-शारजाह उड़ान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान ने मंगलवार को उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी, और इसलिए इस उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और गुजरात से होकर जाना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने अभी तक उड़ान की अनुमति से इनकार करने का कोई कारण नहीं बताया है।

गो फर्स्ट ने इस मामले पर बयान के लिए ‘पीटीआई-भाषा’ के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

ग्यारह साल बाद जम्मू-कश्मीर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच यह पहली सेवा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फरवरी 2009 में श्रीनगर-दुबई उड़ान शुरू की थी लेकिन कम मांग के कारण कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था।

पाकिस्तान की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण। पाकिस्तान ने 2009-2010 में श्रीनगर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के साथ भी ऐसा ही किया था। मुझे उम्मीद थी कि गो फर्स्ट एयरवेज को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देना संबंधों में तनाव कम करने का संकेत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’

केंद्र पर आरोप लगाते हुए, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘‘हैरानी की बात है कि भारत सरकार ने श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल के लिए उससे अनुमति लेने की भी जहमत नहीं उठाई। बिना किसी जमीनी कार्य के केवल फालतू पीआर कार्यक्रम।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos