लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर पाकिस्तान ने मंगलवार को ‘गो फर्स्ट’ की श्रीनगर-शारजाह उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के इस इनकार के कारण उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और संयुक्त अरब अमीरात में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गुजरात से होकर गुजरना पड़ा।

‘गो फर्स्ट’, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था, ने 23 अक्टूबर से श्रीनगर और शारजाह के बीच सीधी उड़ानों की शुरुआत की थी। इस सेवा का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने घाटी की अपनी यात्रा के दौरान किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक गोएयर की श्रीनगर-शारजाह उड़ान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान ने मंगलवार को उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी, और इसलिए इस उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और गुजरात से होकर जाना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने अभी तक उड़ान की अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं बताया है।

इस मामले पर गो फर्स्ट की ओर से तत्काल कोई बयान या टिप्पणी सामने नहीं आई है।

ग्यारह साल बाद जम्मू-कश्मीर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच यह पहली सेवा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फरवरी 2009 में श्रीनगर-दुबई उड़ान शुरू की थी लेकिन कम मांग के कारण कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था।

पाकिस्तान की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण। पाकिस्तान ने 2009-2010 में श्रीनगर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के साथ भी ऐसा ही किया था। मुझे उम्मीद थी कि गो फर्स्ट एयरवेज को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देना संबंधों में तनाव कम करने का संकेत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’

केंद्र पर आरोप लगाते हुए, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘‘हैरानी की बात है कि भारत सरकार ने श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल के लिए उससे अनुमति लेने की भी जहमत नहीं उठाई। बिना किसी जमीनी कार्य के केवल फालतू पीआर कार्यक्रम।’’

इस उड़ान सेवा का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा था कि श्रीनगर-शारजाह सेवा के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा था, ‘‘श्रीनगर और जम्मू के कई लोग हैं जो खाड़ी देशों में बसे हुए हैं। कई पर्यटक हैं जो खाड़ी देशों से जम्मू-कश्मीर आना चाहते हैं। श्रीनगर-शारजाह उड़ानों के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने वाला है।’’

यदि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग किया जाता है तो श्रीनगर-शारजाह उड़ान की अवधि लगभग तीन घंटे है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के माध्यम से उड़ान की अनुमति देने से इनकार कर दिया है तो अब इसमें लगभग एक घंटा और लगेगा, जिससे ईंधन और टिकट की लागत बढ़ जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली जाने के वास्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष उड़ान को शुक्रवार को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा कि इटली से उनकी वापसी की उड़ान को भी बुधवार को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह