लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या 13,304 हुई, अब तक 272 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:35 IST

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 272 तक पहुंच गई। अब तक 2,936 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में रविवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक 13,304 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। बड़ी संख्या में नए मामले आने के बाद सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लोगों से रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं जाने और समूह में नमाज नहीं पढ़ने की अपील की है।

पाकिस्तान में रविवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अभी तक 13,304 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। बड़ी संख्या में नए मामले आने के बाद सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लोगों से रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं जाने और समूह में नमाज नहीं पढ़ने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 272 तक पहुंच गई। अब तक 2,936 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नये मामले सामने आये जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,304 हो गई है। बड़ी संख्या में संक्रमण के नए मामले आने के बाद पाकिस्तान चिकित्सा संघ और पाकिस्तान इस्लामिक चिकित्सा संघ (पीआईएमए) ने लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने और मस्जिदों में नहीं जाने की अपील की।

पीआईएमए के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार बर्नी ने शनिवार को आगाह किया कि मस्जिदें वायरस के प्रसार के प्रमुख स्त्रोतों में से एक बन रही हैं। उन्होंने कहा, ''एक महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 6,000 मामले सामने आए थे, लेकिन पिछले छह दिन में ही यह दोगुना हो गए।''

बर्नी ने आगाह किया कि संक्रमण आने वाले मई और जून के महीने में और बढ़ेगा। ऐसी खबरें आ रही हैं कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और शीर्ष मौलाना के बीच रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज की अनुमति देने के लिए जो 20 शर्तें तय की गई थीं, उनका पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है।

अल्वी ने शर्तों का हवाला देते हुए मस्जिदों के इमाम को पत्र लिखकर अपील की है कि वह 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले लोगों को घरों में इबादत करने के लिए कहें। अल्वी ने रावलपिंडी में मस्जिदों का दौरा कर कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मस्जिद प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों का जायजा भी लिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह