लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 विमानों ने आतंकी ठिकानों पर गिराए 1000 किलो बम

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2019 09:52 IST

पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया 'भारतीय वायु सेना ने LoC का उल्लंघन किया। पाकिस्तान वायु सेना ने कार्रवाई की।इसके बाद भारतीय वायुसेना वापस चले गए।' 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना की 12 मिराज विमानों ने LOC पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी संगठनों को किया नष्ट।पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में एलओसी का उल्लंघन किया है।इस ऑपरेशन में बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है।

पुलवामा हमले के बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

भारतीय वायुसेना के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई तड़के करीब 3: 30 बजे की गई। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि की गई है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार किया था। इस कार्रवाई के बाद वायुसेना का अलर्ट पर रखा गया है। समाचार एएनआई के मुताबिक सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है।

सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, 'भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे। पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दीबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए। जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।'

उन्होंने लिखा है, 'भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया। भारतीय विमान लौट गए।'

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे।

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि उनके देश की सशस्त्र सेना 'भारत की तरफ से किसी भी आक्रमण या दुस्साहस' का करारा जवाब देने के लिए 'पूरी तरह तैयार' है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरइंडियाइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह