पाकिस्तान ने सीजफायर की किया उल्लंघन, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 08:34 IST2018-01-27T07:53:08+5:302018-01-27T08:34:50+5:30

नए साल में अब पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करके की गयी गोलीबारी में कई सैनिकों और नागरिकों की जान जा चुकी है।

Pakistan Ceasefire Violation, One Civilian Dead | पाकिस्तान ने सीजफायर की किया उल्लंघन, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

पाकिस्तान ने सीजफायर की किया उल्लंघन, गोलीबारी में एक नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार (27 जनवरी) को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करके की गयी गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया है। साल 2018 में पाकिस्तान अफभी तक 134 बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन कर चुका है। रक्षा मंत्रालय द्वारा कुछ दिन पहले जारी किये आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन  में बहुत ज्यादा तेजी आयी है।

साल जनवरी 2017 में पाकिस्तान आठ बार सीजफायर का उल्लंघन किया था लेकिन इस साल ये संख्या कई गुना बढ़ गयी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 14 सालों में इससे पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जनवरी में इतनी अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन नहीं हुआ था।

साल 2017 में कुल 860 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था जिनमें से 147 दिसंबर 2017 में किये गये। पाकिस्तान जिस तरह सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है उसे देखते हुए आशंका है कि इस साल जनवरी में पिछले साल दिसंबर से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हो सकता है।

अभी हाल ही में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करके की गयी गोलीबारी में घायल भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की अस्पताल में मौत हो गयी। 

Web Title: Pakistan Ceasefire Violation, One Civilian Dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे