लाइव न्यूज़ :

भारत को पाकिस्तान ने दिया झटका, आईसीजे से कुलभूषण जाधव को राहत देने की देश की मांग खारिज करने को कहा

By भाषा | Updated: February 22, 2019 00:19 IST

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) से कुलभूषण जाधव को राहत देने के मामले में भारत के दावों को ‘खारिज या अस्वीकार’ करने की मांग की है।

Open in App

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) से कुलभूषण जाधव को राहत देने के मामले में भारत के दावों को ‘खारिज या अस्वीकार’ करने की मांग की है।

जाधव भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्हें बंद कमरे में सुनवाई के बाद अप्रैल 2017 में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने ‘जासूसी और आतंकवाद’ के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान की कुख्यात सैन्य अदालतों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत से अपील की थी कि वह जाधव की मौत की सजा खत्म करे क्योंकि यह ‘जबरन कबूलनामे’ पर आधारित है।

सुनवाई के अंतिम दिन आईसीजे में पाकिस्तान के वकील खावर कुरैशी ने अपनी अंतिम दलील पेश करते हुए कहा, ‘‘ राहत के लिए भारत के दावे को जरूर खारिज या अस्वीकार किया जाना चाहिए।' 

कुरैशी ने अपनी अंतिम टिप्पणी में कहा, ‘‘ जाधव मामले में राहत का भारत का दावा अब भी उतना ही चालाकी भरा है जितना यह तब (आठ मई,2017) था।’’ 

पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल ने कहा, ‘‘ भारत वह राहत चाहता है जो वह इस अदालत से हासिल नहीं कर सकता है।' 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत संविधान के अनुसार काम करती है। उन्होंने आईसीजे से ‘भारत के आग्रह को खारिज’ करने को कहा।

खान ने अदालत को यह भी आश्वासन दिया कि पाकिस्तान में न्यायिक पुनर्विचार की प्रक्रिया मजबूत है और जाधव अगर यह चुनते हैं तो वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी