लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना के 1971 की जंग में आत्मसमर्पण, युद्धविराम समझौते की तस्वीरों की प्रदर्शनी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:02 IST

Open in App

चेन्नई, 15 दिसंबर युद्ध के 13वें दिन 16 दिसंबर, 1971 की शाम को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक युद्धविराम समझौते और भारत के सामने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के आत्मसमर्पण की तस्वीरें बृहस्पतिवार से विजय दिवस समारोह के तहत यहां युद्ध स्मारक पर प्रदर्शित की जाएंगी। जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) दक्षिण भारत क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल ए अरुण ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान पर भारत की जीत के स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह में पूर्व सैनिक और ‘वीर नारियां’ (शहीद सैनिकों की पत्नियां) हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान पर इस जीत के साथ ही बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

लेफ्टिनेंट जनरल अरुण ने कहा, “वरिष्ठ रक्षा अधिकारी और पूर्व सैनिक भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जताई है।”

मुख्यालय दक्षिण भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों को कामराज सलाई में विजय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “इस बार, युद्ध स्मारक 16 दिसंबर की सुबह 10 बजे से 19 दिसंबर की शाम पांच बजे तक खुला रखा जाएगा ताकि लोग स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें और बहादुरों के बलिदान के बारे में भी जान सकें।”

कल से शुरू होने वाले विजय दिवस समारोह के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को 93,000 सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया।

लेफ्टिनेंट जनरल अरुण ने कहा, “1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के 13वें दिन ठीक 4 बजकर 21 मिनट पर युद्धविराम पर हस्ताक्षर किए गए थे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सैन्य इतिहास में युद्धविराम का आकार अद्वितीय था। जनरल नियाज़ी द्वारा हस्ताक्षरित आत्मसमर्पण की ऐतिहासिक तस्वीर और युद्धविराम समझौते को यहां युद्ध स्मारक पर जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर