लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सेना ने पुंछ, कठुआ में गांवों, सीमा चौकियों पर गोलाबारी की

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:59 IST

Open in App

जम्मू, छह दिसंबर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गांवों एवं अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस दौरान भारतीय सीमा में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीमा के पास पनसार अग्रिम चौकी में भी संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की खबर है।

अधिकारियों ने बतया कि सीमा पार से शनिवार रात करीब सवा 10 बजे गोलीबारी शुरू हई, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार देर रात दो बजकर 25 मिनट तक जारी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां