लाइव न्यूज़ :

J&K: एक ओर पाक सेना बरसा रही गोले एलओसी पर, दूसरी ओर घुसपैठ की भी कर रही तैयारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 12, 2019 16:53 IST

सीमा पार से पुंछ के दिगवार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों लंगूर एवं दुर्गा पर हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों से गोलाबारी की गई थी। पाकिस्तानी सेना की तरफ से चौकियों पर गोले दागे जाने की सूचना जैसे ही दिगवार स्थित सेना के मुख्यालय में मिली तो जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पाकिस्तान ने मनकोट, कृष्णाघाटी सेक्टर, जिला पुंछ और नौशहरा सेक्टर, जिला राजौरी में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे।

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे पाकिस्तान ने मनकोट, कृष्णाघाटी सेक्टर, जिला पुंछ और नौशहरा सेक्टर, जिला राजौरी में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

गत बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का आखिरी बल्लेबाज आउट होने के साथ टीम हार गई तो पाकिस्तानी सेना ने चिढ़ाने के लिए गोले दागने शुरू कर दिए थे। 

सीमा पार से पुंछ के दिगवार सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों लंगूर एवं दुर्गा पर हल्के और भारी दोनों तरह के हथियारों से गोलाबारी की गई थी। पाकिस्तानी सेना की तरफ से चौकियों पर गोले दागे जाने की सूचना जैसे ही दिगवार स्थित सेना के मुख्यालय में मिली तो जवाबी कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

इस बीच सख्ती से बौखलाए आतंकियों की नजर बरसात के मौसम पर है। आतंकियों की कोशिश है कि खराब मौसम की आड़ में घुसपैठ की जाए। हालांकि बीएसएफ ने भी विशेष कदम उठाए हैं। वैसे तो पूरे साल बीएसएफ के जवान अलर्ट रहते हैं। लेकिन मौसम के हिसाब से भी तैयारियां करनी पड़ती हैं। 

सूत्रों का कहना है कि आतंकी इंटरनेशनल बार्डर से घुसपैठ की फिराक में हैं। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में लगातार बारिश से फेंसिंग के पास कीचड़ भरा होता है। इसकी वजह से फेंसिंग के साथ बने रास्ते पर गश्त करने में दिक्कत आती है। 

कई बार देखा गया है कि बाढ़ आने की स्थिति में फेंसिंग को नुकसान भी पहुंचता है। सर्विलांस सिस्टम भी कभी-कभी प्रभावित होता है। जेनसेट से फेंसिंग के पास बिजली की व्यवस्था है, लेकिन कठुआ जैसे क्षेत्र में कई जगहों पर फेंसिंग नहीं भी है। कई अन्य तरह की दिक्कतें भी आती हैं।

आतंकी इन स्थितियों का लाभ उठाकर घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तान के कई नालों का कठुआ में बहाव है। आतंकी इन नालों के जरिये भी घुसपैठ करने की फिराक में रहते हैं। पिछले चार साल में आतंकियों ने कठुआ जिले को घुसपैठ के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया है। इसकी जानकारी एनआईए ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे रखी है। बरसात में इस रूट से घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों