लाइव न्यूज़ :

एलओसी के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी में एक जवान घायल

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 13, 2019 16:18 IST

पाकिस्तान से सटी सीमाओं और एलओसी पर 26 नवम्बर 2003 में घोषित हुए सीजफायर के बाद से ही ये स्नाइपर एलओसी पर हमलों को अक्सर अंजाम देते रहे हैं जिनमें आधिकारिक तौर पर अभी तक सेना को 150 से अधिक के करीब जवानों को खोना पड़ा है।

Open in App

पाक सेना के स्नाइपरो ंने एक बार फिर एलओसी पर स्नाइपर हमला कर एक जवान को जख्मी कर माहौल को गर्मा दिया है। पहले से ही एलओसी को पार कर सेना के कैम्प के पास आईईडी ब्लास्ट कर पाक सैनिक सभी सुरक्ष व्यवस्थाओं को धत्ता बता चुके हैं।

राजौरी जिले के केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार दोपहर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को स्नाइपर बंदूकों से निशाना बनाया। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।  सेना सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारत में घुसपैठ के लिए लगातार कवर फायर देकर मदद कर रही है। ऐसे में सीमा पर जवानों की चौकसी से पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है।

दरअसल पाकिस्तान से सटी सीमाओं और एलओसी पर 26 नवम्बर 2003 में घोषित हुए सीजफायर के बाद से ही ये स्नाइपर एलओसी पर हमलों को अक्सर अंजाम देते रहे हैं जिनमें आधिकारिक तौर पर अभी तक सेना को 150 से अधिक के करीब जवानों को खोना पड़ा है।

वर्ष 2003 में जब दोनों मुल्कांें के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ तो कुछ अरसे तक एलओसी तथा इंटरनेशनल बार्डर पर शांति बनी रही थी पर यह ज्यादा देर तक इसलिए नहीं टिक पाई क्योंकि पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली रहस्यमयी गोलीबारी ने भारतीय जवानों की जानें लेनी आरंभ कर दी थी।

फिर जब इसके प्रति जानकारियां सामने आईं तो वे चौंकाने वाली थीं कि ऐसी रहस्यमयी गोलीबारी अर्थात स्नाइपर शाटों के पीछे पाक सेना के प्रशिक्षित कमांडों के साथ-साथ वे आतंकी भी थे जिन्हें पाकिस्तानी सेना ऐसी टेªनिंग दे रही थी। पाकिस्तान ऐसी गोलीबारी के लिए हमेशा ही आतंकियों को दोषी ठहराता आया है।

याद रहे एलओसी को गर्माने में पाक सेना का जबरदस्त हाथ है क्योंकि बीते दिनों राजौरी जिले के नौशहरा इलाके के लाम सेक्टर में शुक्रवार को दो आईईडी ब्लास्ट में एक मेजर समेत दो जवान शहीद हो गए। दो अन्य जवान घायल है। सेना की लाम बटालियन 2/1 जीआर के तीन जवान गश्त के दौरान आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इनमें से एक जवान ने दम तोड़ दिया था।

उसी जगह शाम पौने छह बजे एक और आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना के एक मेजर शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में सेना की एक जिप्सी भी उड़ गई है। शहीद मेजर की पहचान एस नायर और जवान की पहचान राइफलमैन जीवन गुरुंग के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि इन  धमाकों के पीछे पाक सैनिकों का हाथ था। सैन्य सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने पुखरणी इलाके में बैट टीम से आईईडी लगवाने के बाद कई आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश की। ऐसा बताया जा रहा है कि जब एक के बाद एक आईईडी विस्फोट में मेजर व जवान शहीद हुए तो नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकवादियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ का प्रयास किया। सूत्रों की मानें तो आतंकवादियों ने घुसपैठ के प्रयास के दौरान भारतीय सेना पर ग्रेनेड भी फेंके, हालांकि वे घुसपैठ में सफल नहीं हो पाए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह