लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने खोला अपना एयरस्पेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद किया था बंद

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2019 08:41 IST

पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद करने से एयर इंडिया को लगभग 491 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में अब बेहद राहत मिली है 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को मंगलवार को खोल दिया है.इस बात की जानकारी पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी नोटिस जारी कर के दी।

पाकिस्तान ने सोमवार देर रात से अपने हवाई क्षेत्र को सभी तरह के असैन्य उड़ानों के लिए खोल दिया है। इस आशय की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। इसके साथ ही फरवरी में हुए बालाकोट हवाई हमले के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में भारतीय उड़ानों पर लगा प्रभावी प्रतिबंध समाप्त हो गया है। इससे सबसे ज्यादा लाभ एअर इंडिया को होगा क्योंकि फरवरी से अभी तक अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खास तौर से अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों, को दूसरे रास्ते से ले जाने के कारण कंपनी को करीब 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

सूत्रों ने सोमवार देर रात पीटीआई को बताया, ‘‘पाकिस्तान ने आज रात 12 बजकर 41 मिनट से सभी विमानन कंपनियों को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। भारतीय विमानन कंपनियां जल्दी ही पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होते हुए अपने सामान्य रूट से उड़ानें शुरू कर सकेंगी।’’ पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण ने भारतीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर एयरमैन (एनओटीएएम) को एक नोटिस जारी कर कहा कि ‘‘पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को सभी ज्ञात एटीएस रूट पर सभी असैन्य उड़ानों के लिए तत्काल प्रभाव से खोला जाता है।’’ 

पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद से अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के विरोध में ऐसा किया था। हमले में 40 जवान मारे गए थे। उसके बाद से पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र के ज्ञात 11 रूट में से सिर्फ दो खोले थे जो देश के दक्षिणी हिस्से से होकर गुजरते थे। 

जहां तक बात भारत की है भारतीय वायुसेना ने 31 मई को कहा था कि बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय हवाई क्षेत्र पर लगे अस्थाई प्रतिबंध को हटा लिया गया है। हालांकि इससे व्यावसायिक उड़ानों को ज्यादा लाभ नहीं हुआ क्योंकि उन्हें पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के पूरी तरह खुलने का इंतजार था। 

बता दें कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके बाद भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस को बंद कर दिया गया।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?