लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी पर एक जवान शहीद, दो आतंकी भी मार गिराये गये

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2019 17:51 IST

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को एक ही दिन में दो बार सीजफायर उल्लंघन किया गया। हालांकि, भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने भी की जवाबी कार्रवाईघुसपैठ के प्रयास में दो आतंकियों को मार गिराया गया, केजी सेक्टर में एक भारतीय जवान शहीद

एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में शुक्रवार को एक भारतीय जवान शहीद हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भारी क्षति पहुंची है। साथ ही घुसपैठ के प्रयास में दो आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया जा रहा है। तीन पाक सैनिक मारने का भी दावा किया गया है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को एक ही दिन में दो बार सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णाघाटी सेक्टर में सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर फिर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। हालांकि भारतीय सेना भी पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी मारे गये

घुसपैठ की फिराक में जुटे दो आतंकी भी सेना ने सीमा पर मार गिराए हैं। सैन्य सूत्रों की माने तो शुक्रवार तड़के आतंकी व पाकिस्तानी सेना के जवान केजी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते उन्हें घुसपैठ न करने के लिए पहले चेतावनी दी गई। इसके बाद आतंकियों और पाक सेना के जवानों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो घुसपैठियों को जीरो लाइन पर मार गिराया। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना लगातार केजी सेक्टर में रुक-रूक कर फायरिंग कर रही है। केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर कश्मीर के करनाह में भी एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

सेना के प्रवक्ता ले कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान राहुल भैरू सुलागेकर कर्नाटक के ऊंचगांव के रहने वाले थे। वह शुक्रवार को केजी सेक्टर में हुई गोलाबारी में शहीद हुए हैं। राहुल करीब चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। शहीद के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास्थान भेजा जा रहा है। जम्मू के डिफेंस पीआरओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान की ओर से रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर भी युद्धविराम का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को काफी नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान के भी तीन से अधिक सैनिक मारे गए हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया