लाइव न्यूज़ :

बिहार में फिर पकड़उवा विवाह: बंदूक की नोक पर युवक का किया अपहरण, फिर जबरन करा दी शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2021 21:09 IST

बिहार में एकबार फिर से पकड़उवा विवाह का मामला सामने आया है। जमुई जिले में लड़के का अपहरण कर बंदूक की नोक पर शादी करा दी गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़के को कुछ बदमाशों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया।इसके बाद उसे दूसरे गांव ले जाकर उसकी शादी करा दी।घटना की जानकारी मिलने पर लड़के के पिता ने पुलिस से मदद मांगी।

बिहार के जमुई में पकड़उवा(जबर्दस्ती) विवाह कराये जाने का मामला सामने आया है। जिसमें बंदूक के नोक पर एक लड़के का अपहरण कर जबर्दस्ती उसकी शादी करा दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

इस घटना में खैरा थाना क्षेत्र के गढ दाबिल से किशोरी सिंह के पुत्र अमित कुमार का कुछ बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद बंदूक की नोक पर एक लड़की के साथ उसकी जबरन शादी करवा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के के पिता ने इस बावत खैरा थाना में एक आवेदन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेखपुरा जिला के चेवाडा थाना अंतर्गत एकहरा गांव पहुंची और युवक को बरामद कर लिया। युवक अमित ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान गांव के ही धीरज कुमार ने उसे बुलाया और कहा कि हरिहरपुर गांव जाना है। मैं उसके साथ चल दिया। इसी दौरान देखा कि कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो लगी हुई थी, जिस पर हथियार के साथ पांच बदमाश बैठे हुए थे। 

बदमाशों ने अमित को उठा लिया। उसे गिद्धौर, मांगोबंदर, खैरा थाना होते हुए चेवाडा थाना के एकहरा गांव स्थित अनिल सिंह के घर ले गए। बाद में इन लोगों ने अनिल सिंह की बेटी से अमित की शादी करवा दी। मैं घर से बाहर निकलना चाहता था तो बदमाश चारों ओर से घेर कर रखे थे। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही खैरा थाना में पदस्थापित दारोगा त्रिपुरारी कुमार दलबल के साथ एकहरा गांव पहुंचे। उन्होंने अमित को बदमाशों के चंगुल से आजाद कराया। 

अपहरण के इस मामले को लेकर जमुई के एएसपी अभियान सुधांशु नारायण, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार और थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने अपहृत युवक अमित से पूछताछ की और कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया