लाइव न्यूज़ :

सिख श्रद्धालुओं का पाक दौरा: रेलवे ने कहा-अटारी में पाकिस्तानी ट्रेन के लिये इजाजत नहीं

By भाषा | Updated: June 15, 2019 22:37 IST

शुक्रवार को अमृतसर में यूनाइटेड अकाली दल के महासचिव परमजीत सिंह जिजानी ने भी दावा किया कि भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान से आने वाली विशेष ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जिससे 130 यात्री लाहौर जाने वाले थे। वह पाकिस्तान जा रहे सिख समूह की अगुवाई कर रहे थे।

Open in App

रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसके पास पाकिस्तान से ट्रेन को अटारी आने देने के लिये इजाजत नहीं है जिससे उसमें 130 सिख श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा के लिये लाहौर ले जाया जा सके। इससे एक दिन पहले पड़ोसी राष्ट्र ने आरोप लगाया था कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मंजूरी आम तौर पर एक देश के विदेश मंत्रालय द्वारा दूसरे देश के विदेश मंत्रालय द्वारा मांगी जाती है। पाकिस्तान ने करीब 200 भारतीय सिखों को सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पाकिस्तानी ट्रेन द्वारा लाहौर में आयोजित होने वाले शहीदी जोड़ मेले में शामिल होने के लिये वीजा जारी किया था।

अटारी रेलवे स्टेशन पर उन्हें बताया गया कि भारतीय अधिकारियों द्वारा वाघा से आ रही ट्रेन को स्टेशन पर आने की इजाजत नहीं है जिससे वे ट्रेन में सवार हो सकें। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमें अटारी स्टेशन पर ट्रेन के संचालन की इजाजत नहीं है।”

इससे पहले शुक्रवार को अमृतसर में यूनाइटेड अकाली दल के महासचिव परमजीत सिंह जिजानी ने भी दावा किया कि भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान से आने वाली विशेष ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जिससे 130 यात्री लाहौर जाने वाले थे। वह पाकिस्तान जा रहे सिख समूह की अगुवाई कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दूतावास ने लाहौर एवं करतारपुर साहिब गुरुद्वारा समेत पड़ोसी देश के कुछ अन्य सिख धर्मस्थलों पर जाने के लिए सभी 130 सिख सदस्यों को पहले ही सात दिनों का वीजा जारी कर दिया था। इस बीच भारत ने शहीदी जोड़ मेले में शामिल होने के लिये पड़ोसी देश जाने की इच्छा रखने वाले 87 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इनकार करने पर पाकिस्तान से कड़ा ऐतराज जताया है।

सूत्रों ने कहा कि जिन यात्रियों को वीजा नहीं दिया गया वे आधिकारिक जत्थे का हिस्सा थे, जबकि भारतीय तीर्थयात्रियों के निजी समूह को सीमित वीजा दिया गया। सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने 87 श्रद्धालुओं के आधिकारिक जत्थे को पाकिस्तान सरकार द्वारा वीजा नहीं जारी करने पर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया है। ये लोग सात जून को शहीदी जोड़ मेले में हिस्सा लेने पाकिस्तान जाना चाहते थे।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन