लाइव न्यूज़ :

पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा, एलओसी पर गांवों व अग्रिम चौकियों को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:39 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि संघर्षविराम समझौते के उल्लंघन की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से राजौरी और पुंछ जिले में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ रविवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।’’

वहीं, संघर्ष विराम उल्लंघन के एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है।

इस साल अब तक पाकिस्तान ने 4000 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। 2019 में यह संख्या 3289 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं