लाइव न्यूज़ :

संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलुवालिया को समन किया

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में एक सितम्बर को अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। पुंछ और राजौरी जिले में जुलाई से अभी तक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में छह सैनिकों और दो असैन्य नागरिकों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना ने एक सैनिक के मारे जाने की बात स्वीकार की है पर सेना द्वारा जारी वीडियो में पाक सेना दो जवानों के शव लेकर जाती दिख रही है।पाकिस्तान के द्वारा युद्धविराम की यह कोई पहली घटना नहीं है इस साल पाकिस्तान 1889 बार सीजफायर का उलंघन कर चुका है।

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलुवालिया को भारतीय जवानों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित तौर पर संघर्षविराम उल्लंघन का विरोध जताने के लिए समन किया है। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी। महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलुवालिया को समन किया और नियंत्रण रेखा के निकिया और जनड्रोट सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन करने की निंदा की। फैसल ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर 14 सितंबर को संघर्षविराम उल्लंघन के नवीनतम मामले में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

भारतीय सेना ने एलओसी पर उस हाजीपीर दर्रे पर दो पाक सैनिकों को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया जो उड़ी और पुंछ को मिलाता है। इस घटना से बिफरी पाक सेना ने आज पुंछ के कई सेक्टरों में भीषण गोलाबारी की जिस कारण कई स्कूलों के बच्चे स्कूलों में ही कैद होकर रह गए थे।

10 और 11 सितम्बर की रात को हाजीपीर दर्रे में पाकिस्तान द्वारा बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने युद्धविराम के उल्लंघन का मुहंतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाक सेना ने एक सैनिक के मारे जाने की बात स्वीकार की है पर सेना द्वारा जारी वीडियो में पाक सेना दो जवानों के शव लेकर जाती दिख रही है। पाकिस्तान के द्वारा युद्धविराम की यह कोई पहली घटना नहीं है इस साल पाकिस्तान 1889 बार सीजफायर का उलंघन कर चुका है।

यह आंकड़ा 2018 में 1629 बार था जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन किया था। यह आंकड़ें दर्शाते है की सीजफायर का उल्लंघन कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। भारतीय सैनिकों द्वारा मारे गए अपने जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते हुए आए थे और शव ले गए थे।

दो दिन पहले की इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भी आज एलओसी पर कई चौकियों और गांवों पर भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे। गोलाबारी और मोर्टार दागने की कार्रवाई सुबह 10 बजे के आसपास बालाकोट और मनकोट इलाके में शुरू हुई। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही के बाद पाक सेना के कुद जवानों के हताहत होने का दावा किया जा रहा है पर आधिकारिक आंकड़ा नहीं मिला है। सेना कहती थी कि पाक सेना की कई चौकिओं को क्षति पहुंचाई गई है।

पुंछ जिले में एलओसी से लगे हुए गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान सैनिकों ने शनिवार को मोर्टार से गोले दागे और भारी गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट और मानकोट क्षेत्र में सुबह दस बजे गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी। पुंछ के जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में इस ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सीमा पर रहनेवाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह