लाइव न्यूज़ :

पाक ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:32 IST

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन की कथित घटना में एक महिला की मौत होने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा संघर्ष विराम का कथित रूप से उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को मंगलवार को तलब किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाना सच में निंदनीय है और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के उलट है। 

 पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारत द्वारा संघर्ष विराम का कथित रूप से उल्लंघन करने पर विरोध जताने के लिए भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को मंगलवार को तलब किया। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन की कथित घटना में एक महिला की मौत होने का दावा किया है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और छह तथा सात अक्टूबर को नियंत्रण पर भारतीय बलों द्वारा ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन’’ करने की ‘निंदा’ की। फैसल विदेश कार्यालय के प्रवक्ता भी हैं।

उन्होंने दावा किया कि भारत द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में अभूतपूर्व वृद्धि वर्ष 2017 से जारी है। तब से भारत ने 1,970 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है । उन्होंने कहा कि जानबूझकर आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाना सच में निंदनीय है और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के उलट है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह