लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान प्रायोजित तत्व जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के प्रयास कर रहे हैं: डीजीपी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:31 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित तत्व इस केन्द्र शासित प्रदेश में बन रहे शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सुरक्षा स्थिति तथा आतंकवादियों एवं सीमापार के उनके आकाओं के विध्वंसक कृत्यों से निपटने के लिए सामूहिक उपायों पर बल दिया।

सिंह ने यहां पुलिस अधिकारियों के साथ एक सुरक्षा बैठक में कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में सामान्य जनजीवन में खलल डालने के लिए पाकिस्तान प्रायोजित तत्व तेजी से बन रहे शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इन नापाक मंसूबों से साहस के साथ निपटा जाएगा।’’

उन्होंने अधिकारियों से जम्मू कश्मीर में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ तालमेल कायम करते हुए प्रभावी उपाय करने पर बल दिया।

सिंह ने कहा, ‘‘सुरक्षा स्थिति में सुधार से उसके दुश्मनों की चिंता बढ़ रही है और हमारे लिए राष्ट्रविरोधी एवं समाज विरोधी तत्वों के ऐसे नापाक मंसूबों को पराजित करना सर्वोपरि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो