लाइव न्यूज़ :

भारत आएंगे PAK पीएम, SCO बैठक के लिए इमरान समेत अन्य नेताओं को भेजा जाएगा न्योता

By भाषा | Updated: January 16, 2020 22:52 IST

जम्मू कश्मीर के विशेषाधिकारों को वापस लेने तथा राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच दरार गहरा गयी है। दोनों देश 2017 में चीन के प्रभुत्व वाले समूह के पूर्णकालिक सदस्य बने थे। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत सालाना बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आमंत्रित करेगा। पहली बार भारत एससीओ की सालाना हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग का इस साल करने वाला है मेजबानी

भारत इस साल के आखिर में देश में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की सालाना बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अन्य नेताओं के साथ आमंत्रित करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि समूह के सभी आठ सदस्य देशों, चारों पर्यवेक्षकों और संवाद साझेदारों को बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्तर पर हर वर्ष बैठक होती है और इसमें एससीओ के कार्यक्रमों तथा बहुपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार सहयोग पर चर्चा होती है।’’

जब कुमार से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बैठक के लिए बुलावा भेजा जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘‘एससीओ की तय परंपराओं और प्रक्रिया के अनुसार एससीओ के सभी आठ सदस्यों और चार पर्यवेक्षक राष्ट्रों तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय संवाद साझेदारों को बैठक का बुलावा भेजा जाएगा।’’

जब विशेष रूप से पूछा गया कि क्या खान को आमंत्रित किया जाएगा तो एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘हां’’। एससीओ के महासचिव व्लादीमिर नोरोव ने सोमवार को कहा था कि समूह के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक की मेजबानी पहली बार भारत करेगा। सरकार की घोषणा दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के समय में आई है।

जम्मू कश्मीर के विशेषाधिकारों को वापस लेने तथा राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच दरार गहरा गयी है। दोनों देश 2017 में चीन के प्रभुत्व वाले समूह के पूर्णकालिक सदस्य बने थे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं