लाइव न्यूज़ :

करतारपुर में पाक प्रत्येक तीर्थयात्री 20 डॉलर की मांग पर अड़ा, शुरू नहीं हो सका ऑनलाइन पंजीकरण

By भाषा | Updated: October 20, 2019 18:43 IST

भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष और गृह मंत्रालय में अवर सचिव गोविंद मोहन ने 16 अक्टूबर को कहा था कि करतारपुर में गुरद्वारा दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्टूबर को शुरू हो जाने की उम्मीद है बशर्ते की बाकी मुद्दों पर समझौता हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले महीने भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के जरिये भारतीय तीर्थयात्रियों को बिना वीजा के गुरद्वारा दरबार साहिब की यात्रा करने देने पर सहमत हुए थे।तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में इस गुरद्वारा जाने के लिए बस पासपोर्ट लेकर जाना होगा।

पाकिस्तान के प्रत्येक श्रद्धालु से 20 डॉलर शुल्क वसूलने की मांग पर अड़े रहने समेत कई अन्य मुद्दों पर भारत के साथ सहमति नहीं बन पाने की वजह से करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले लोगों का पंजीकरण रविवार को शुरू नहीं हो सका। भारत और पाकिस्तान को तीर्थाटन के कुछ अनसुलझे मुद्दों को लेकर शनिवार को एक समझौता करना था लेकिन वह अब तक नहीं हो पाया है।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ मुद्दे अब भी सुलझाने बाकी हैं, ऐसे में करतारपुर तीर्थाटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण रविवार को शुरू नहीं हो सका।’’ अहम अनसुलझे मुद्दों में हर श्रद्धालु से 20 डॉलर शुल्क वसूलने और हर रोज तीर्थाटन का समय तय (प्रवेश एवं निकलने का समय) करने पर पाकिस्तान द्वारा जोर देना है।

भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष और गृह मंत्रालय में अवर सचिव गोविंद मोहन ने 16 अक्टूबर को कहा था कि करतारपुर में गुरद्वारा दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्टूबर को शुरू हो जाने की उम्मीद है बशर्ते की बाकी मुद्दों पर समझौता हो जाए। भारत ने पाकिस्तान से 20 डॉलर प्रति तीर्थयात्री शुल्क लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने, विशेष मौकों पर 10,000 तीर्थयात्रियों को अनुमति देने तथा रोज करतारपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ एक भारतीय प्रोटोकॉल अधिकारी को जाने देने का आग्रह किया था।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के अनुरोधों पर अबतक जवाब नहीं दिया है। पिछले महीने भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के जरिये भारतीय तीर्थयात्रियों को बिना वीजा के गुरद्वारा दरबार साहिब की यात्रा करने देने पर सहमत हुए थे। तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में इस गुरद्वारा जाने के लिए बस पासपोर्ट लेकर जाना होगा। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया