लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुके दो आतंकी समेत 6 लोग अरेस्ट, दिल्ली में साजिश का खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2021 19:30 IST

डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने विस्फोटक और आग्नेयास्त्र बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, प्रयागराज और दिल्ली में छापेमारी के बाद की गईं।ओसामा और जीशान पाकिस्तान में प्रशिक्षित हैं। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी के अंडरवर्ल्ड से भी संबंध हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाक द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले दो आतंकियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में प्रशिक्षित दो आतंकी सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने विस्फोटक और आग्नेयास्त्र बरामद किए। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, प्रयागराज और दिल्ली में छापेमारी के बाद की गईं।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान से संचालित एक आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश कर दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, “पाकिस्तान से संचालित आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने कहा कि कई राज्यों के सहयोग से अभियान चलाया गया और आतंकियों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किये गए। पुलिस ने कहा कि और जानकारी मिलना बाकी है।

ओसामा और जीशान पाकिस्तान में प्रशिक्षित हैं। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी के अंडरवर्ल्ड से भी संबंध हैं। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आतंकवादी कुछ बड़ी योजना बना रहे थे और देश भर में लक्षित हत्याओं और विस्फोटों को अंजाम देने की भी योजना बना रहे थे।

टॅग्स :दिल्लीपाकिस्तानआतंकवादीUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता