लाइव न्यूज़ :

पाक मंत्री की मीरवाइज से फोन पर बात : विदेश सचिव ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया

By भाषा | Updated: January 31, 2019 00:08 IST

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर बातचीत के संबंध में विदेश सचिव ने आज रात पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया।

Open in App

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर हुई बातचीत के संबंध में विदेश सचिव विजय गोखले ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, सोहेल से कहा गया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री का कदम भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने तथा इसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का शर्मनाक प्रयास है।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर बातचीत के संबंध में विदेश सचिव ने आज रात पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया।

मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने तथा इसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के ताजा शर्मनाक प्रयास की भारत द्वारा कड़े शब्दों में निंदा से उच्चायुक्त को अवगत कराया।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन