लाइव न्यूज़ :

पाक ने गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर जत्थे को पड़ोसी देश आने की अनुमति नहीं दी: एसजीपीसी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:15 IST

Open in App

अमृतसर, चार जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न हालात के कारण पाकिस्तान सरकार की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के कारण सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरु अर्जन देव के शहादत दिवस के मौके पर पड़ोसी देश नहीं जा सकेगा।

हर वर्ष जत्था पांचवें सिख गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान जाता है। शहीदी दिवस 14 जून को होता है। इस साल जत्था छह जून को जाने वाला था।

एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान सरकार ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए जत्थे को अनुमति नहीं दी है।

बीबी जागीर कौर ने कहा, ‘‘एसजीपीसी जत्थे को पाकिस्तान भेजने के लिए पूरी तरह तैयार थी। अभी तक भारत सरकार ने जत्थे पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है।’’

एसजीपीसी के सहायक सचिव (मीडिया) कुलविंदर सिंह रामदास ने कहा कि जत्थे को छह जून को पाकिस्तान जाना था लेकिन कोविड-19 स्थिति के कारण पाकिस्तान सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए