लाइव न्यूज़ :

पाक सेना की गोलाबारी में दो नागरिक मरे, दर्जनों जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 4, 2019 03:17 IST

मंगलवार दोपहर 2.30 बजे के करीब अचानक से गोलाबारी का सिलसिला शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने हर बार की तरह पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया

Open in App
ठळक मुद्देपहले तो पाकिस्तानी सैनिकों ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल कियाजब भारतीय जवानों ने भी जवाब कार्रवाई की तो पाक सैनिकों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए

 पाक सेना ने एलओसी पर पुंछ सेक्टर में भीषण गोलाबारी की तो दो नागरिकों की मौत हो गई तथा दर्जनों जख्मी हो गए। तो जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने उस पार त्राहि त्राहि मचा दी है।

पुंछ में एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने शाहपुर, कस्बा, केरनी, वनपत और टोगरी सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले दागे। पहले तो पाकिस्तानी सैनिकों ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु जब भारतीय जवानों ने भी जवाब कार्रवाई की तो पाक सैनिकों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। अचानक से की गई इस गोलाबारी में एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शोएब अहमद, जबकि महिला की पहचान 35 वर्षीय गुलनाज अख्तर पत्नी तारिक हुसैन के रूप में हुई है। इसके अलावा सात लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें पुंछ के सुखदेव सिंह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि आज की गई गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान में काफी तबाही की है। हालांकि, सैन्य सूत्रों ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। परंतु कहा जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह किया है।

मंगलवार दोपहर 2.30 बजे के करीब अचानक से गोलाबारी का सिलसिला शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने हर बार की तरह पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया और उसके बाद रिहायशी इलाकों पर भी मोर्टार दागना शुरू कर दिए। एक महिला जो अपने बच्चे को स्कूल लेने के लिए जा रही थी, गोलाबारी की चपेट में आ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच एक अन्य मोर्टार मकान की छत फाड़ता हुआ कमरे में भीतर फटा जिसमें आठ के करीब लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को तुरंत जिला पुंछ के सुखदेव सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सहित एक अन्य युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय शोएब अहमद, जबकि महिला की पहचान 35 वर्षीय गुलनाज अख्तर पत्नी तारिक हुसैन के रूप में हुई है। घायलों की पहचान शैन अख्तर पत्नी गुलजार निवासी मंझाकोट, मुनीर हुसैन, शोहेब अहमद, मोहम्मद अयूब, रेहान अहमद, नजीर हुसैन और फातिमा बी के रूप में हुई है। पाकिस्तान इस गोलाबारी के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सेना ने भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की हिदायत दी है।

एक सेनाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में गोलाबारी जारी है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और इनमें से कुछ की हालत ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये लेकिन विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। इन मौतों के साथ ही एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

पाकिस्तान पिछले आठ दिनों से लगातार जिला पुंछ के कस्बा, केरनी और शाहपुर में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक ये गोलाबारी आतंकवादियों की इस ओर घुसपैठ करवाने के लिए कर रहे हैं। भारतीय जवान हर स्थिति से निपटने में सक्षम है।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश