सीजफायर तोड़ने का आर्मी ने दिया करारा जवाब, पाक सेना का शूटर ढेर
By IANS | Updated: December 25, 2017 08:12 IST2017-12-25T08:12:02+5:302017-12-25T08:12:35+5:30
राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें चार भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इसमें एक मेजर भी शामिल था।

सीजफायर तोड़ने का आर्मी ने दिया करारा जवाब, पाक सेना का शूटर ढेर
भारतीय सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के झांगर सेक्टर में सीमा पार गोलीबारी के दौरान एक पाकिस्तानी निशानेबाज को मार गिराया। इसके एक दिन पहले राज्य में नियंत्रण रेखा पर सेना का एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे।
सेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक सुबह लगभग 11 बजे मारा गया। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच रविवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी भी हुई।
पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, स्वाचालित व छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले शनिवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें चार भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इसमें एक मेजर भी शामिल था।