लाइव न्यूज़ :

पाक सेना ने राजौरी मे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:28 IST

Open in App

जम्मू, 16 दिसंबर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और भारी गोलीबारी के साथ ही मोर्टार से गोले दागे, जिसके बाद में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि एलओसी से सटे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में बुधवार शाम करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके चलते कई लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए