लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पाइका समुदाय ने प्रथम स्वतंत्रता सेना के रूप में मान्यता देने की मांग की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर,17 दिसंबर ओडिशा की राजधानी में यहां शुक्रवार को उस वक्त एक अनूठी रैली देखने को मिली, जब ‘पाइका’ समुदाय के सदस्यों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अपने पूर्वजों के विद्रोह, ‘पाइका विद्रोह’ को ‘‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’’ के तौर पर मान्यता देने की मांग करते हुए तलवार और अन्य पारंपरिक हथियारों से अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।

पाइका, कृषक-सैनिक थे, जिन्होंने खुर्दा राजा की सेना बनाई थी और 1857 के विद्रोह से करीब 40 साल पहले बख्शी जगबंधु के नेतृत्व में 1817 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। समुदाय इस विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर मान्यता देने की मांग कर रहा है। इसने खुर्दा जिले के बारूनेई में एक स्मारक बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी सरकार से मांग की है।

पाइका समुदाय के सदस्यों का नेतृत्व वीर पाइका संगठन के प्रमुख प्रकाश श्रीचंदन ने किया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अपने पूर्वजों के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करने को लेकर बारूनेई हिल्स से भुवनेश्वर तक करीब 25 किमी मार्च किया।

पूर्व विधायक दिलीप श्रीचंदन ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार से पाइका विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में मान्यता मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी...अगली बार, अपनी मांग और जोरदार तरीके से उठाने के लिए हम दिल्ली के लाल किले पर प्रदर्शन करेंगे।’’

कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने कहा, ‘‘हम पाइका विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर मान्यता देने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए