Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने 1000 ज्यादा भारतीय स्वदेश लौटे, कई पाकिस्तानी भी अपने वतन लौटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2025 19:07 IST2025-04-28T19:06:03+5:302025-04-28T19:07:12+5:30

Pahalgam terror attack:  वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच की।

Pahalgam terror attack Over 1000 Indians return home from Pakistan after Pahalgam terror attack | Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने 1000 ज्यादा भारतीय स्वदेश लौटे, कई पाकिस्तानी भी अपने वतन लौटे

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने 1000 ज्यादा भारतीय स्वदेश लौटे, कई पाकिस्तानी भी अपने वतन लौटे

Pahalgam terror attack: पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद वीजा रद्द होने के कारण उन्हें अपनी यात्राएं बीच में ही रोकनी पड़ी थीं। एक सरकारी अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया, “पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। इसी तरह, सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के दीर्घकालिक वीजा रखने वालों को स्वदेश लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 236 पाकिस्तानी स्वदेश लौटे और 115 भारतीय अपने वतन पहुंचे। वाघा पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच की।

आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था।

नयी दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने बुधवार को अन्य बातों के अलावा अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया। अटारी-वाघा सीमा भारत में अमृतसर और पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित है। 

Web Title: Pahalgam terror attack Over 1000 Indians return home from Pakistan after Pahalgam terror attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे