लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे, युद्ध धर्म-अधर्म के बीच, हमारे दिल में दर्द?,  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-धर्म पूछा और मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 10:03 IST

Pahalgam Terror Attack: युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है। हमारे दिल में दर्द है। हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरावण ने अपना इरादा नहीं बदला तो और कोई विकल्प नहीं था। राम ने उसे सुधारने का मौका दिया था और उसके बाद मारा था। हमारी ओर बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

मुंबईः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी लेकिन हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे। भागवत ने जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि करारा जवाब दिया जाएगा।’’ संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उन्हें मार दिया गया। हिंदू ऐसा काम कभी नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है। हमारे दिल में दर्द है। हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी।

रावण ने अपना इरादा नहीं बदला तो और कोई विकल्प नहीं था। राम ने उसे सुधारने का मौका दिया था और उसके बाद मारा था।’’ संघ प्रमुख ने यह भी कहा कि ऐसी त्रासदियों और दुर्भावनापूर्ण साजिशों को रोकने के लिए समाज में एकता आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम एकजुट हैं तो कोई भी हमारी ओर बुरी नीयत से देखने की हिम्मत नहीं करेगा।

अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंख फोड़ दी जाएगी। हमें कड़ी जवाबी कार्रवाई की उम्मीद है।’’ संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘ घृणा और शत्रुता हमारे स्वभाव में नहीं है लेकिन चुपचाप नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं है। एक सच्चे अहिंसक व्यक्ति को शक्तिशाली भी होना चाहिए। अगर शक्ति नहीं है तो कोई विकल्प नहीं है। लेकिन जब शक्ति होती है, तो जरूरत पड़ने पर वह दिखाई देनी चाहिए।’’

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतपाकिस्तानहिन्दू धर्ममुस्लिम लॉ बोर्डPakistan Armyजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं